फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ग्रामीणों को मिले सड़क लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गजा तहसील के मैधार गांव के ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोनिवि आधा-अधूरा सर्वे कर सड़क बनाने की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों ने पूरे गांव तक सर्वे कर सभी को सड़क का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को मैधार गांव में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में कई सालों बाद भी गांव तक सड़क न बनाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा कि तीन साल पहले लोनिवि विभाग ने प्रस्तावित तीन किमी सड़क के स्थान पर केवल डेढ़ किमी सड़क बनाकर काम छोड़ दिया था। अब विभाग ने दोबारा सड़क बनाने की तैयारी कर ली है। कहा कि सड़क का फायदा सभी ग्रामीणों को मिल सके। इस मौके पर अनिल असवाल, मणी सिंह असवाल, मोहन सिंह असवाल, कल्पेश्वरी देवी, अरविंद असवाल, प्रसन्न असवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें