नई टिहरी। उत्तराखंडी लोक गीतों की विभिन्न मंचों पर प्रस्तुतियां दे चुकी युवा गायिका रेनू बाला चार मार्च को दुबई में होने वाले होली मिलन समारोह उत्सव में अपनी आवाज का जादू बिखेरेगी।
दुबई में प्रवासी भारतीयों की जनहित विकास समिति प्रत्येक होली के त्योहार पर होली मिलन समारोह आयोजित कर गढ़वाल के कलाकारों को आमंत्रित करता है। इस बार चार मार्च को होने वाले समारोह के लिए नई टिहरी निवासी युवा गायिका रेनू बाला को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। रेनू बाला ओ दरी हिमाल दरी, अमरप्रीत, गैल्या छुमना समेत कई गीतों की प्रस्तुतियां विभिन्न मंचों से लेकर दूरदर्शन, आकाशवाणी और संस्कृति विभाग के कार्यक्रमों में दे चुकी है।