चंबा (टिहरी)। ऑल वेदर सड़क निर्माण में ली जा रही जमीन का एक समान प्रतिकर भुगतान की मांग को लेकर दिखोलगांव के ग्रामीण बर्फबारी के बीच हुई कड़ाके की ठंड में भी धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने कहा प्रशासन को ग्रामीणों की मांगों का जल्द निस्तारण करना चाहिए। एक समान मुआवजा देने की मांग को लेकर पिछले आठ दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक एक समान मुआवजा नहीं दिया जाता है, तब तक ऑल वेदर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष उत्तम रावत, दीपक रावत, बसंती देवी, विजेंद्र रावत, दर्मियान सिंह रावत, कमल रावत, जलमा देवी, मीरा देवी, रणवीर रावत, सुनीता रावत, प्यारा देवी, दिगपाल सिंह, सीता देवी, दयाल सिंह और ज्ञान सिंह रावत शामिल थे।