गढ़वाल। भारी बर्फबारी और खराब मौसम को देखते हुए गढ़वाल के चार जिलों में जिला प्रशासन ने बुधवार को भी कक्षा एक से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। पौड़ी, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में जिला प्रशासन की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में अभी अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। ब्यूरो