फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर जा रहे कर्मचारी की छत में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। विवाह समारोह से अपने घर जा रहे पॉलीटेक्निक के कर्मचारी की सड़क से नीचे छत पर गिरने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया । पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन निवासी रवि बाबू (58) सोमवार रात विवाह समारोह से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के कारण नगर क्षेत्र में बिजली जाने से अंधेरा हो गया था । जिससे वह नंदी बैल के पास सड़क से नीचे एक छत पर गिर गए, लेकिन किसी को पता नहीं चल पाया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगने वह रातभर वहीं पड़े रहे। थाना प्रभारी डीएम बलूनी ने बताया कि मंगलवार सुबह जब राह चलते लोगों ने गैलरी में एक व्यक्ति को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी के निधन पर परिजन जहां गहरे सदमें में है, वहीं शोक में बाजार बंद रहा। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार और व्यापार सभा अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी ने कर्मचारी के निधन पर गहरा शोक जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें