नई टिहरी। नकल मुक्त परीक्षाएं कराने के लिए श्रीदेव सुमन विवि की ओर चलाई गई मुहिम का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समर्थन करते हुए हिमगिरी कॉलेज लंढौरा रुड़की का पुतला फूंका। हिमगिरी कॉलेज प्रशासन की ओर से श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. दीपक भट्ट पर लगाए गए आरोपों की निंदा की। अभाविप के कार्यकर्ता सोमवार को नई टिहरी हनुमान चौक पर हिमगिरी कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कहा आठ जनवरी को विवि के अधिकारियों ने हिमगिरी कॉलेज में सामूहिक नकल करते हुए छात्र-छात्राओं को पकड़ा था, जिसके बाद परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया। कॉलेज प्रशासन के लोग अब कुलसचिव पर बेबुनियाद आरोप लगाकर विवि को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में अभाविप प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास चमोली, अंकित सजवाण, अकुंश विराटिया, सचिन सजवाण, संदीप भट्ट, अक्षत बिजल्वाण, राहुल कैंतुरा आदि शामिल रहे।