फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का तत्काल हो समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में 21 शिकायतें दर्ज कराई गई। सीडीओ आशीष भटगाईं ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में पहुंचे बुडोगी चवालखेत के बचन सिंह चौहान ने बस संचालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि एक किमी का 10 रुपये किराया लिया जा रहा है और उसका टिकट भी नहीं दिया जाता है। सीडीओ ने एसडीएम और एआरटीओ को शीघ्र ही संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने और बस में किराया सूची चस्पा कराने के निर्देश दिए हैं। सारज्यूला पंपिंग पेयजल योजना में कार्यरत पंप आपरेटर पंचम सिंह चौहान, राजेश और रुकम दास आदि ने चार माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। गुल्डी के मठियाण गांव की दर्शनी देवी ने ऑलवेदर में ली जा रही उनकी जमीन का मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें