फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से लंबगांव बाजार का अस्तित्व बचाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। लंबगांव बाजार का अस्तित्व बचाने के लिए यहां व्यापारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक में एनएच प्रभावित संघर्ष समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

उत्तरकाशी-लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। कहा वे राष्ट्रीय राजमार्ग का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण की जद में आने से पूरा लंबगांव बाजार उजड़ जाएगा। बैठक में एनएच प्रभावित संघर्ष समिति का गठन किया गया, जिसमें देवी सिंह पंवार को संरक्षक, केदार सिंह राणा अध्यक्ष, रोशन रांगड़, कुशाल सिंह रावत, रविंद्र पोखरियाल, सौरभ रावत, त्रिलोक सिंह रावत, चंदन सिंह, सतीश रांगड़, धनराज पंवार, अर्जुन बिष्ट, गैणा बगियाल व केशव रावत को सदस्य नामित किया गया। बैठक में कबूल सिंह पंवार, कमलनयन, उदयवीर नेगी, जयप्रकाश जोशी, राजेंद्र सिंह, बीर सिंह रावत, जयराज सजवाण, गंभीर सिंह बिष्ट, रणवीर रांगड़, मुकेश रावत, सत्ये सिंह बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें