फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन के नाम पर खानापूर्ति न करे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। नगर क्षेत्र की लचर यातायात व्यवस्था सुधारने और अवैध शराब की बिक्री पर लगाम कसने के लिए सीओ उत्तम सिंह जिमिवाल ने रविवार को व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि पूर्व भी बैठक आयोजित की जाती रही, लेकिन लोगों के सुझाव पर अमल करने के लिए पुलिस ने कोई भी कार्ययोजना नहीं बनाई। युवाओं में बढ़ती नशे की लत, शराब की अवैध बिक्री पर लोगों ने चिंता जताई। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बाजार में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। बैठक में थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य उदय सिंह रावत, व्यापार मंडलध्यक्ष केशव रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रोशन रांगड़, जयेंद्र रांगड़, उदयवीर नेगी व राकेश थलवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें