फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन से नौ फरवरी तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तीन से पांच फरवरी और मैदानी क्षेत्र ढालवाला में तीन से नौ फरवरी तक पोलिया की खुराक पिलाई जाएगी। सीडीओ आशीष भटगाई ने जिला टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। सीएमओ को पोलियो ड्रॉप पिलाने वाली टीमो को प्रशिक्षण देने के लिए तत्काल ही माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट से कहा कि बूथ कवरेज बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों की बुलावा टोली बनाएं, जिससे छात्र घर-घर जाकर अभिभावकों को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने के लिए प्रेरित कर सकें। सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि रविवार तीन फरवरी को जिलेभर में बूथ डे मनाया जाएगा। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 680 बूथ बनाए गए हैं। बताया गया कि जिले में 66 हजार 353 बच्चों को पालियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में पीडी भरतचंद्र भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह, एसीएमओ दीपा रूबाली, विनय डियूंडी, ईई राकेश कुमार, ईई सतीशचंद्र नौटियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें