फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा ब्लाक के आधा दर्जन गांव सड़क से जल्द जुडेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। लंबे समय से सड़क के अभाव से जूझ रहे चंबा ब्लाक के आधा दर्जन गांव की समस्या से जल्द दूर होने की उम्मीद जग गई है। विधायक धन सिंह नेगी के प्रयास से पटुडी के डांडा नामे तोक और कुडियालगांव-स्यूल के लिए तीन करोड़ 67 लाख की लागत से तीन-तीन किमी सड़क स्वीकृत हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक धन सिंह नेगी ने पटुड़ी-डांडा और कुडियालगांव-स्यूल सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं के साथ विधायक का स्वागत कर सड़क स्वीकृति पर आभार जताया। विधायक नेगी ने कहा कि सड़क बनने से पटुडी-डांडा के ग्रामीणों को कई किमी पैदल नहीं चलना पड़ेगा, वही कुडियालगांव, स्यूल, कोटी, देवरी, नकोट आदि गांव के ग्रामीणों को चंबा आने के लिए नागणी होते हुए 40 किमी की दूरी तय नही करनी पड़ेगी। विधायक ने लोनिवि को तत्काल सड़कों का निर्माण पूरा कर ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। तीन किमी कुडियालगांव-स्यूल मार्ग पर एक करोड़ 84 लाख और तीन किमी पटुडी-डांडा मार्ग पर एक करोड़ 84 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर प्रधान स्वाड़ी घनानंद सुयाल, भरत सिंह जड़धारी, अजीत नेगी, मनोज नकोटी, धर्म सिंह रावत, विशन सिंह कैंतुरा, कुंदन सिंह, दर्मियान नकोटी, डा. विनोद बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें