फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत व भजनों की प्रस्तुति ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। चाका में श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के दूसरे दिन सुर सरिता सामाजिक दल एवं सांस्कृतिक क्लब के कलाकारों ने लोक गीत, नृत्य और भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण और विशिष्ट अतिथि टंखी सिंह नेगी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कहा पर्यटन विकास मेला युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे आयोजनों ने नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और क्षेत्र को नई पहचान मिलती है। उद्यान विभाग की ओर से किराणा गांव के 20 काश्तकारों को कीट नाशक दवाइयों के छिड़काव करने के लिए स्प्रे मशीन वितरित की गई। लोक गायक अजित चंद्र और गायिका मधु भंडारी ने मेरा बाजु रंगा रंग बिचारी, शिवजी का बागवान, शिवजी बाबा कख रैदा गीत और भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला संयोजक गिरीश बंठवाण, सचिव मुनेंद्र उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार, जोत सिंह असवाल, राजेंद्र सुरियाल, आशीष रणाकोटी, मुकेश चौहान, जगदीश सजवाण, रविंद्र सजवाण व नरेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें