फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड खोज एवं बचाव दल करेगा पीड़ितों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। वर्ष 2013 में एवरेस्ट पर्वत फतह करने वाले अरविंद रतूड़ी ने आपदा एवं राहत कार्यों में मदद के लिए नई पहल शुरू की है। उन्होंने स्वयं के प्रयासों से उत्तराखंड खोज एवं बचाव दल का गठन करते हुए विभिन्न स्थानों पर होने वाली आपदा के दौरान मदद करने का बीडा उठाया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में एवरेस्ट विजेता अरविंद रतूड़ी ने बताया कि कई बार आपदा के दौरान राहत दल समय पर नही पहुंच पाता है, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। इसको देखते हुए विभिन्न साहसिक खेलों का प्रशिक्षण ले चुके युवाओं के सहयोग से उत्तराखंड खोज एवं बचाव दल का गठन किया है। दल वाहन दुर्घटनाओं, झील, नदी में डूबने, पहाड़ी से गिरने वाले व्यक्तियों की एसडीआरएफ और आपदा की टीम के साथ लोगों की मदद करेगा। बताया कि अभी तक दल से 70 युवा जुड़ चुके हैं, जबकि अन्य जनपदों के युवाओं से संपर्क किया जा रहा है। बताया कि उनका प्रयास है कि बचाव के साथ ही लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर अजय डबराल, अनिल सकलानी, विपिन ममगाईं, प्रदीप शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें