फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील को बताया फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बॉलीवुड एक्टर, एंकर और कॉरपोरेट हिमांशु बुलचंदानी ने टिहरी झील का भ्रमण कर प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया। उन्होंने झील किनारे में बने कॉटेज, बांध की झील और टिहरी डैम को फिल्म शूटिंग के लिए बेहतरीन स्थान बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को तीन दिवसीय भ्रमण पर टिहरी पहुंचे बॉलीवुड स्टार हिमांशु बुलचंदानी ने टिहरी झील किनारे तिवाड़गांव में बने लेक व्यू कैंप व रिजार्ट से उत्तराखंड के प्राकृतिक नजारों के कायल हो गए। उन्होंने कहा कि इतना सुकून और शांत वादियों को उन्होंने पहली बार देखा। शनिवार को उन्होंने रिजार्ट के मालिक व ज्येष्ठ प्रमुख थौलधार कुलदीप पंवार के साथ टिहरी झील में बोटिंग का मजा लिया। उन्होंने पॉवर बोट और जेट स्कूटर में एक घंटे तक बोटिंग की। इसके बाद वे झील के ऊपर बने टिपरी-मदननेगी रोपवे से मदननेगी की ओर गए। कुलदीप पंवार ने बताया कि हिमांशु और उनकी टीम ने कैंप में पहाड़ी भोजन का मजा लिया। इसके अलावा डीजे नाइट, जंगल सफारी, ईको पार्क कोटी का भ्रमण किया। हिमांशु ने बताया कि जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के जीवन पर बन रही फिल्म में वह अभिनय करते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार यदि टिहरी झील को प्रमोट करते तो यह फिल्म शूटिंग का प्रमुख स्थान बन सकता है। बताया कि वह रविवार तक टिहरी में रहेंगे। इस मौके पर भारत धर्माणी, प्रथिता बुलचंदानी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें