फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरानी टिहरी की तर्ज पर विस्थापित शहर नई टिहरी में भी नगर पालिका की ओर से बसंत पंचमी पर सात दिन के मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 10 फरवरी को किया जाएगा। बैठक में बिजली, पानी और स्वच्छता पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 फरवरी से बौराड़ी स्टेडियम में भव्य बसंत मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए जल्द ही समितियों का गठन किया जाएगा। अध्यक्ष ने प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा। सफाई उपकरणों की गुणवत्ता के लिए ई-टेंडरिंग कराने, होर्डिंग्स के लिए बनी नियमावली को लागू करने, आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाने, कुत्तों का चरणबद्ध तरीके से बधियाकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि नालियों की सफाई, मार्गों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने, टिनशेड कालोनी का स्वामित्व पालिका को देने, शहर में पानी का एटीएम लगाने, घंटाघर का सौंदर्यीकरण और व्यू प्वाइंट बनाने के प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पारित किए गए। बैठक में सभासद विजय कठैत, पवन शाह, खेमराज रावत, साजिदा, अनीता थपलियाल, उर्मिला राणा, सतीश चमोली, प्रदीप रावत, मीना देवी, विश्वजीत नेगी, जमुनादत्त सेमवाल, सतीश चंद्र चमोली, अरविंद जोशी, शिव सिंह सजवाण, सोबन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें