फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक में संदीप और बालिका में ममता ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंडर-19 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन में बालक वर्ग तीन हजार मी. में संदीप और बालिका में ममता विजेता बने।
विज्ञापन

पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर 100 मी. दौड़ बालक वर्ग में रोशन, अर्जुन सुभाष, बालिका में खुशी, किरन, वंदना क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। तीन हजार मी. बालक में संदीप, जसपाल, पंकज और बालिका में ममता, करीना, किरन क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में चंदन, मंतोष, कुलदीप, बालिका में संतोषी, शोभा, लखपति क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। गोला फेंक में बालक में चंदन, पंकज, विकास, बालिका में कल्पना, रोशनी, आरुषी पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। भाला फेंक में बालक में चंदन, विकास, कार्तिक, बालिका में किरन, शोभा, शीतल, ऊंची कूद में बलवंत, निशांत, सूरज जेठुडी, बालिका में रोशनी, करीना किरन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने विजेता पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी रितु जैन, निर्णायक प्रवेश कुमार, सुनील, आशीष, रविंद्र मिश्रा, विक्रम बिष्ट, धनदेव सिंह, सुनील रावत, पंकज अग्रवाल, शूरवीर चौहान, सनंत, रवि, आकाश, शिल्पा, वर्षा, प्रीति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें