नई टिहरी। शिक्षा प्रेरक संगठन ने बकाया मानदेय भुगतान और सेवा बहाली की मांग को लेकर टिहरी सांसद को ज्ञापन दिया। उन्होंने मांगों का जल्द निराकरण न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रेरक संगठन के जिलाध्यक्ष सुनीता पंवार के नेतृत्व में प्रेरकों ने सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि कई वर्षों से प्रेरक साक्षर भारत मिशन के तहत अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2018 में योजना को बंद कर दिया है। इससे जिले के 19 सौ शिक्षा प्रेरक बेरोजगार चुके हैं। बावजूद लंबित चल रहे 22 माह का मानदेय भुगतान आज तक नहीं किया है। ज्ञापन देने वालों में रेखा चौहान, पिंकी पुंडीर, उत्तम नकोटी, शेर सिंह डोगरा, जयप्रकाश, मनजीत, सीता चौहान, विजयलक्ष्मी, ममता आदि शामिल थे।