नई टिहरी। बौराड़ी के वैष्णवी स्वयं सहायता समूह सब्जी, पहाड़ी दाल, आलू के चिप्स, आंवला, नीबू का आचार और पापड़ बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार दे रहा। साथ ही स्वयं और गांवों से उत्पादित जैविक सब्जियां और दालें सस्ती दारों पर शहरवासियों को मुहैया करवा रहे हैं।
बौराड़ी के 5ए निवासी सरिता पंवार के नेतृत्व में नौ महिलाओं ने स्वयं सहायता बनाकर स्वरोजगार के क्षेत्र में काम शुरू किया है। महिलाओं की ओर से बिक्री किए जा रहे उत्पाद बाजार में बिकने वाले उत्पाद से 10 से 30 रुपये सस्ते हैं। अंजलि धनाई, सरिता नेगी, पूजा बिष्ट, रुचि कुकरेती, सेमलता कुकरेती आदि का कहना है कि वह सीधे किसानों से सब्जियां समेत अन्य उत्पाद खरीद रहे हैं, जिसे बाजार से कम दामों पर बिक्री किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली का कहना है कि पालिका ऐसे समूह को प्रोत्साहित करने के लिए मदद करेगी।