नई टिहरी। नरेंद्र महिला विद्यालय इंटर कालेज भागीरथीपुरम का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्पर्श गंगा अभियान, स्वच्छता आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया।
भागीरथपुरम के बागी में आयोजित शिविर का प्रधानाचार्य उमा बडथ्वाल और ग्राम पंचायत सदस्य पार्वती देवी ने समापन किया। कहा कि स्वयंसेवियों ने शिविर में अनुशासन का परिचय देते हुए ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने स्पर्श गंगा अभियान, स्वच्छता अभियान, 18 साल के होने पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र की उपयोगिता समेत कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम अधिकारी पार्वती बिष्ट ने शिविर में मिले ग्रामीणों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ग्रामीणों को कई जानकारी दी। शिक्षिका सीमा रावत, जितेंद्र नेगी ने शिविर की सहराना की।