फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड्डी और शशि निर्विरोध प्रधान निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेरगणी और ईछोनी में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान के पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद डबराल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत पांच दिसंबर को नामांकन की अंतिम तिथि थी। ग्राम पंचायत बेरगणी में ग्राम प्रधान पद के लिए सिर्फ गुड्डी देवी और ग्राम पंचायत ईछोनी में शशि देवी का नामांकन हुआ था। अन्य नामांकन न होने से गुड्डी देवी और शशि देवी को निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया है। सहायक खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र लाल ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त चल रहे 12 वार्ड सदस्य पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें