फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोल्टी में बनेगी चार करोड़ की पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। लंबे समय से पार्किंग की समस्या से जूझ रहे पर्यटन स्थल धनोल्टी में जल्द दो मंजिला मल्टी लेबल पार्किंग का निर्माण शुरू होगा। केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त रूर्बन कलस्टर योजना के तहत चार करोड़ पांच लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने पार्किंग निर्माण को पहली किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल धनोल्टी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन वाहन पार्किंग न होने से पर्यटकों को परेशानियां उठानी पड़ती है। पार्किंग के अभाव में कई बार जाम लग जाता है। पर्यटक घंटों जाम में फंस जाते हैं, जिसको खुलवाने में प्रशासन के पसीने छूट जाते हैं। सीडीओ आशीष भटगाई ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त रूर्बन कलस्टर योजना के तहत धनोल्टी में 120 वाहनों के लिए मल्टी लेबल पार्किंग को स्वीकृति मिली है। करीब चार करोड़ पांच लाख की लागत से बनने वाली पार्किंग के लिए वन विभाग की पांच नाली भूमि को चयनित की गई है। लोनिवि थत्यूड़ ने चयनित वनभूमि के हस्तांतरण के लिए प्रस्ताव नोडल अधिकारी को भेजा है। पार्किंग निर्माण के लिए सरकार ने एक करोड़ जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें