फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार 29 शिकायतें दर्ज, नौ हुई हल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ब्लॉक सभागार में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने जंगली सुअरों और बंदरों से निजात दिलाने के साथ ही बिजली की झूूलती तारों को ठीक कराने, सड़कों का डामरीकरण और स्कूल भवनों की मरम्मत कराने की मांग की है। जनता दरबार में 29 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिसमें से डीएम सोनिका ने नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार मेें आयोजित जनता दरबार में प्रमुख आनंदी नेगी और ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला ने ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली सुअर और बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। इस पर डीएम ने वन विभाग से सुअरों को मारने के लिए लाइसेंस बंदूक का परमिट जारी करने के निर्देश दिए। प्रमुख ने सुरकंडा पंपिंग योजना की प्रगति में तेजी लाने और पीएचसी में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। क्षेत्र के दर्मियान सिंह नेगी, यशपाल नेगी ने झूलते विद्युत तारों की मरम्मत कराने की मांग की। जनता दरबार में एसडीएम चतर सिंह चौहान, ईई केएस नेगी व गौरव थपलियाल, ईओ एसपी जोशी, ईई विद्युत राजेश कुमार, एआरटीओ एनके ओझा, रेंजर आशीष डीमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें