फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ाकेदार बस अड्डे में बढ़ रहा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में बूढ़ाकेदार बस अड्डा अतिक्रमण की चपेट में है। वहां लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से लोगों को वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं, जिससे स्कूली बच्चों के साथ ही पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े बूढ़ाकेदार बस अड्डे में दिनों दिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण वहां टिनशेड और पक्के निर्माण हो रहे हैं। बसें और टैक्सियाें को खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। चारधाम यात्रियों के साथ ही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में बूढ़ाकेदार के दर्शन को पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग की जगह खोखे खड़े होने से दिक्कत हो रही है। तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेले के दौरान भी वहां खासी भीड़ उमड़ती है, जिससे भक्तों को वाहन सड़क किनारे खड़े करने को मजबूर होना पड़ता है। स्थिति यह है कि कई लोग पहाड़ी खोदकर टिनशेड बना रहे हैं, जिससे भविष्य में भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। लोनिवि के ईई एनएल वर्मा का कहना है कि बूढ़ाकेदार बस अड्डे में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए गए हैं। कई मामले एसडीएम कोर्ट में भी विचाराधीन हैं, जो भी निर्णय आएगा उसके अनुरूप अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें