फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों के लिए काम कर रही सरकार : डा. हरक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। बलबीर रावत की स्मृति में अगलाड़ घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से कैंपटी में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शनिवार को कैंपटी खेल मैदान में आयोजित समारोह के दूसरे दिन के समारोह का वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने शुभारंभ किया। मंत्री रावत ने कहा कि सरकार ने ईमानदारी के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना पहला दायित्व है। विधायक ने जीआईसी में आधुनिक शौचालय के निर्माण को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। जूनियर वर्ग कबड्डी का फाइनल जन्नत क्लब ढाल और पुनेरी प्लस रयाटगांव के बीच खेला गया, जिसमें जन्नत क्लब ढाल 32-27 से जीता। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिमालयन स्कूल प्रथम, जीआईसी कैंपटी द्वितीय और गुरु रामराय स्कूल तृतीय रहा।
इस मौके पर समारोह समिति के अध्यक्ष विरेंद्र पंवार, भद्राज मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश नौटियाल, सुंदर सिंह रावत, राजेंद्र पंवार, प्रेम सिंह, राजेश सजवाण, विक्रम सजवाण, महिपाल सिंह, मुकेश पंवार, रैपाल रावत, विनोद नौटियाल, राजेंद्र नौटियाल, अनिल नौटियाल, आनंद तोमर, रमेश रौछेला, सुशील नौटियाल, हुकम पंवार, प्रधान सिया विनीत पवार, रोमा नौटियाल, रीना रांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें