नई टिहरी। उपनल कर्मचारी महासंघ ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक को ज्ञापन भेजकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपनल से कार्यरत अनुदेशकों को ब्रेक न देने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि पूर्व में न्यायालय से लेकर शासन ने सभी आईटीआई के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए थे कि उपनल के माध्यम से कार्यरत किसी भी अनुदेशक को सेवा के दौरान ब्रेक न दिया जाए, लेकिन नोडल से लेकर कई प्रधानाचार्य अनुदेशकों की सेवा को ब्रेक दे रहे हैं। जिससे अनुदेशकों को परेशानी हो रही है। महासंघ के जिलाध्यक्ष जसवीर नकोटी, महासचिव मनीष सिंह ने निदेशक से अनुदेशकों की सेवाओं को ब्रेक न देने की मांग की।