थत्यूड़ (टिहरी)। गांवों से बढ़ते पलायन की रोकथाम के लिए युवाओं ने शनिवार को थत्यूड़ और ढाणा बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से युवाओं ने लोगों से गांव न छोड़ने का आह्वान किया। कहा पलायन रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना आवश्यक है। सरकार से पलायन रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की गई। इस मौके पर रिया भंडारी, दीपक, संजीव, नवीन, अतुल, पूजा, सुष्मिता व रेखा आदि उपस्थित रहे।