फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। चमियाला से बनौली गांव जा रही एक टाटा सूमो के सरकंडा गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोग चोटिल हो गए हैं। नागेश्वरसौड़ प्राइवेट अस्पताल में उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है। शनिवार को एक टाटा सूमो चमियाला से बनौलीगांव जा रही थी। अपराह्न 2.30 बजे वाहन सरकंडा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सीधे सड़क से 20 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक शूरवीर सिंह, बचन सिंह, विजय सिंह तीनों निवासी बनौली गांव चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को नागेश्वरसौड़ निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें