फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के दो वार्ड घटे पर 1403 मतदाता बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी में बीते चुनाव की तुलना में इस बार दो वार्ड कम हुए हैं, लेकिन मतदाताओं की संख्या 1403 बढ़ी है। इस बार पालिकाध्यक्ष के सात उम्मीदवारों समेत सभासद के 35 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला 19 हजार 889 मतदाता करेंगे। साथ ही जिले के घनसाली, चमियाला, गजा और लंबगांव के लोग पहली बार नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2013 के नगर पालिका चुनाव में नई टिहरी पालिका के 13 वार्ड थे। तब मतदाता 18 हजार 486 थे, लेकिन इस बार 2011 की जनसंख्या को आधार मनाते हुए नगर पालिका क्षेत्र का परिसीमन किया गया। परिसीमन के आधार पर दो वार्ड कम कर दिए गए, जबकि इस बार मतदाताओं की संख्या 19 हजार 889 है। वार्ड संख्या 12, 13 को खत्म कर दिया गया है। वार्ड 13 को वार्ड 8 और 11 में और 12 को वार्ड 10 में शामिल किया गया है। वार्ड दो खांडखाला से निर्मला बिजल्वाण निर्विरोध सभासद बन चुकी है। कोटी कालोनी, भागीरथीपुरम, ढुंगीधार, मुस्लिम मोहल्ला, गीता भवन, मोलधार, आंचल डेरी, बसंत विहार, विधि विहार को वार्ड बनाया गया है। 11 वार्ड के लिए 35 सभासद प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि पहली बार महिला ओबीसी के लिए हुई पालिकाध्यक्ष के लिए भाजपा, कांग्रेस और पांच निर्दलीय समेत सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 18 नवंबर को होने वाले चुनाव में 10 हजार 872 महिलाएं और 09 हजार 17 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। साथ ही नवसृजित नगर पंचायत घनसाली के सात वार्ड के 16 सभासद प्रत्याशी, अध्यक्ष के 12, गजा में अध्यक्ष के दो और सभासद के चार वार्ड हेतु 13, चमियाला में अध्यक्ष के चार, चार वार्ड के लिए 16, लंबगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष छह और सभासद के चार वार्ड को 13 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें