फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने अनुष्का के साथ देवभूमि में सादगी से मनाया जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपना 30वां जन्मदिन यहां होटल आनंदा परिसर में सादगी के साथ मनाया। सेलीब्रेटी युवा दंपति ने सोमवार को दिनभर होटल आनंदा के विभिन्न भागों में सैर सपाटा किया। उन्होंने रविवार रात को होटल में खूब सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शनिवार को अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अपना जन्मदिन मनाने नरेंद्रनगर में स्थित पांच सितारा होटल में पहुंचे। सोमवार को उन्होंने होटल में अपना 30वां जन्मदिन सादगी से मनाया। उसके बाद अनुष्का ने स्वीमिंग पूल और स्पा का मजा भी लिया। दोनों ने रविवार रात को खूब फोटो खींचे। वह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा ‘थैंक्स गॉड फॉर हिज बर्थ’। उसके बाद ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर साथी क्रिकेटरों ने उनके प्रशंसकों ने शुभकामनाएं दी। बताया गया है कि विराट कोहली छोटी दीपावली मनाने के बाद सात नवंबर को नरेंद्रनगर से लौटेंगे।
सोमवार को जन्मदिन मनाने के बाद विराट और अनुष्का ने होटल से विभिन्न लोकेशन का दीदार किया। होटल आनंदा राजमहल की बनावट के मुरीद विराट ने उसके बारे में होटल स्टाफ से काफी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें