फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बेलवाल बने दुग्ध संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल दुग्ध उत्पादक संघ के चुनाव निर्विरोध हुए। चुनाव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल संघ के अध्यक्ष और कमला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा यूसीडीएफ के प्रतिनिधि के लिए नत्थी सिंह चुने गए। दो नवंबर को दुग्ध संघ के प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव हुआ था, जिसमें अनीता देवी, मधु देवी, मुंदरा देवी, नत्थी सिंह, पार्वती देवी, रामरखी देवी, सीता देवी, सुशीला देवी निर्विरोध चुने गए थे, जबकि भाजपा चंबा के मंडल अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल को सरकार ने प्रबंध कमेटी के सदस्य के लिए नामित किया था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संघ को घाटे से उभारने और अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर विधायक धन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, सुंदर सिंह रावत, रविंद्र सेमवाल, विनोद बिष्ट, चिरंजीव तिवारी, पंकज बरवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें