फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यंजन प्रदर्शनी में अजय व विनय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में चल रही मेस्ट्री बॉक्स बेस्ट फूड शेफ की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन पर संस्थान के सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने ग्रुप ने व्यंजन बनाकर प्रदर्शनी लगाई, जिसमें अजय थपलियाल, विनय नेगी की टीम प्रथम और दीपक सजवाण, आशीष सजवाण की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाईड न्यूट्रीशन संस्थान में चल रही व्यंजन प्रतियोगिता का समापन हुआ। संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी ने कहा कि पहली बार इस तरह के प्रयास किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त की गई जानकारियों का मूल्यांकन कर खूबियां, कमियों का पता लगाना है। प्रतियोगिता में छात्रों की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में दो-दो छात्र शामिल थे। संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप नेगी ने बताया कि मुकुल सिंह और नरिओम सिंह ने मुर्गा शाही कोरमा, शाही तड़का, मंजीत राणा, आशीष सरियाल ने कॉर्न, क्रीमी मशरूम, आनंद नौटियाल, दीपक जोशी ने सूप, पिस्टन, विनय नेगी, अजय थपलियाल ने कोफ्ता, ढाकाई पारथा, आशीष, दीपक सजवाण ने कोकॉविन के व्यंजनों का प्रदर्शन किया। इस मौक पर जसवंत जायड़ा, अभिषेक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें