नई टिहरी। नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा ने बौराड़ी में भी चुनाव कार्यालय खोला है। विधायक धन सिंह नेगी ने कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि अपने 18 माह के कार्यकाल में उन्होंने पालिका क्षेत्र के लिए 41 कार्यों को स्वीकृति दिलाई है। उन्होेंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है।
बौराड़ी में चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर पत्रकारवार्ता में विधायक नेगी ने पालिका क्षेत्र के लिए किए गए 41 कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई टिहरी के अतिक्रमण की समस्या का सरकार ही रास्ता निकाल सकती है। इसके लिए सीएम त्रिवेंद्र रावत ने प्रमुख सचिव सिंचाई को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है। विधायक नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों ने सरकार में रहते हुए अपना और चहेतों की अतिरिक्त भूमि की कपाउंडिंग करवाइ है, लेकिन टिहरी शहर के करीब 1065 लोगों को अधर में छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि सीवर, पानी, पार्किंग की समस्या सरकार ही दूर सकती है। इसके लिए पालिकाध्यक्ष सहित पूरा बोर्ड भाजपा का बनना जरूरी है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष की प्रत्याशी बेबी असवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर पंवार, दिनेश डोभाल, विनोद रतूड़ी, अब्बल सिंह बिष्ट, रविंद्र सेमवाल, रामलाल नौटियाल, जयवीर मियां, डीडी बेलवाल, अनुसूया नौटियाल, रघुवीर सजवाण, मस्ता नेगी, गोविंद रावत, विजय कठैत, बबीता चौहान, सरोज बहुगुणा, मंजू चंद, गीता नेगी व कुसुम चौहान आदि मौजूद थे।