नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता के लिए सभी को सहयोग करने पर जोर दिया।
प्राचार्य डा. जानकी पंवार ने केंद्र सरकार से गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया है, लेकिन यह तभी सफल होगा, जब आम आदमी अपनी भागीदारी करेंगे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. आराधना सक्सेना ने कहा कि युवाओं के सहयोग से ही गंगा स्वच्छ और निर्मल हो सकती है। दूसरी ओर नारकोटिक्स एल्कोहलिक एनानिमस स्वयंसेवी संस्थान ने महाविद्यालय के करियर काउंसिलिंग सेल ने गोष्ठी आयोजित कर युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी। संस्था के सौरभ, जावेद, निर्मल, ज्ञानेंद्र, वंशज, जैसमिन ने कहा कि युवाओं के साथ संवाद, चेतना पैदा करने से नशाखोरी से मुक्ति मिल सकती है।