फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 28 वस्तुओं के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। दीपावली त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों, मिठाई और दूध में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग भी सतर्क हो गया। टिहरी जिले के चमियाला, घनसाली, पीपलडाली, चंबा, धनोल्टी, नैनबाग, कैंपटी और थत्यूड़ बाजार की 92 दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों ने ताबड़तोड़ छापे मार कर 28 वस्तुओं के सैंपल भरकर उसे प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है। कैंपटी की एक दुकान में टीम ने एक्सपायरी डेट की 15 बोतल सरसों का तेल और नैनबाग में 30 पैकेट मसाले बरामद किए हैं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बीते रविवार को पीपलडाली, घनसाली, चमियाला और चंबा की दुकानों में ताबड़तोड़ छापे मारकर खाद्य पदाथों का सैंपल भरे। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने धनोल्टी, कैंपटी, नैनबाग और थत्यूड़ बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। दो दिन के अंतर्गत टीम ने अलग-अलग दुकानों से दूध, नमकीन, रिफाइंड तेल, मैगी, दाल, मसाले के 28 सैंपल भरे है। जिन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। चेकिंग अभियान के दौरान 18 होटल और ढाबों में गंदगी पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन के अंतर्गत नोटिस का संतोष जनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। अभिहित अधिकारी जोशी ने बताया कि बाहर से दूध, मसाला, मावा लेकर आ रहे वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें