फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल हेल्थ वैन से ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट जिला अस्पताल से लेकर बेलेश्वर और देवप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े उपकेंद्रों में मोबाइल हेल्थ वैन से भी मरीजों को उपचार करेगा। वैन प्रत्येक माह में अनिवार्य रूप से 23-23 दिन ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों का उपचार करेगी। वैन में एक-एक महिला, पुरुष डाक्टर के साथ ही नर्स समेत सात लोगों का स्टाफ, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी आदि की सुविधाएं रहेगी।
विज्ञापन

सरकार ने जिला अस्पताल बौराड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर और देवप्रयाग को संचालन पीपीपी मोड पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट को दिए हैं। जौलीग्रांट जनवरी 2019 से अस्पतालों के साथ ही इन से जुड़े उप स्वास्थ्य केंद्रों में मोबाइल हेल्थ वैन से भी स्वास्थ्य सुविधाएं देगा। वैन से सभी तरह की सामान्य बीमारियों से लेकर परिवार नियोजन, मलेरिया, सरवाइकल कैंसर का उपचार, दूरबीन से पथरी आदि का आपरेशन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी, शुगर, हिमोग्लोबिन, यूरिन टेस्ट और दवाइयां दी जाएगी। यदि जिले के तीन अस्पतालों को पीपीपी पर जौलीग्रांट को देने की योजना सफल रहे, तो ग्रामीणों को मोबाइल हेल्थ वैन से भी बेहतर मिल सकेगी। जौलीग्रांट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर माधवन ने बताया कि मोबाइल हेल्थ वैन भी तीनों अस्पतालों के अनुबंध का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें