फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी जिले में अध्यक्ष पद के 10 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले की 10 नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर 10 और वार्ड सभासद के 25 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है। नई टिहरी और नरेंद्र नगर नगर पालिका तथा नगर पंचायत चमियाला में एक-एक वार्ड सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। इन तीनों निकायों में नाम वापसी के बाद एक-एक प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। जिले के 10 निकायों में अब अध्यक्ष पद पर 61 और वार्ड सभासद के 196 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने बताया कि शनिवार को निकाय चुनाव के नाम वापसी के दिन नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी विजय लक्ष्मी थलवाल, वार्ड संख्या दो से विजय लक्ष्मी, उर्मिला नेगी, वार्ड 10 से दिव्या ने नामांकन वापस लिया है। वार्ड संख्या दो से भाजपा की निर्मला बिजल्वाण का निर्विरोध निर्वाचन एक ही नामांकन होने के चलते तय है। चंबा नगर पालिका से अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी शोभनी धनोला, वार्ड पांच से बालेंदु, वार्ड नौ से संदीप, नरेंद्र नगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय राजपाल पुंडीर, रविंद्र सकलानी ने नामांकन वापस लिया है। वार्ड पांच से आशा टम्टा का एक ही नामांकन होने पर उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
नगर पालिका मुनिकीरेती में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय दिनेश भट्ट और प्रदीप राणा, वार्ड संख्या दो से मनीष कुकरेती, वार्ड 10 से मोहन लाल पैन्यूली, हिमंाशु नौटियाल, देवप्रयाग में वार्ड संख्या तीन से शोभा देवी, कीर्तिनगर में वार्ड संख्या एक से प्रेम लाल अग्रवाल, वार्ड तीन से विजेंद्र सिंह, घनसाली में अध्यक्ष पद निर्दलीय सुरेंद्र बडोनी, खुशहाल सिंह रावत, वार्ड दो से खुशीराम नौटियाल, वार्ड तीन से हंस लाल, वार्ड पांच से विजय प्रताप, वार्ड सात से आशा उनियाल, चमियाला से अध्यक्ष पद निर्दलीय मुन्नी देवी, वार्ड छह से बीना देवी व रेखा देवी, वार्ड चार से शैलेंद्र रतूड़ी, सूरत सिंह ने नाम वापस लिया है। अब वार्ड चार में एक मात्र प्रत्याशी ताजवीर का निर्विरोध चुना जाना तय है। लंबगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद निर्दलीय गंगा चौहान, वार्ड दो से शिवराज कलूडा व मनोज, वार्ड तीन से विनिता देवी, वार्ड चार से राज कुमारी व कविता ने नाम वापस लिया है। गजा नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड सभासद का कोई भी नामांकन वापस नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें