फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलसारी रेंज के अंतर्गत हो रहा रेत और पत्थरों का अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। धनोल्टी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत देवलसारी रेंज के अगलाड, पालीगाड़, क्यारीगाड़ में रेत और पत्थरों का अवैध खनन हो रहा है। वन और राजस्व विभाग की लचर कार्य प्रणाली पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों को खनन की शिकायत दी गई, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर मुंह फेरे हुए है, जिससे खनन कारोबारियों के हौसले बुलंद हो रहे। स्थानीय निवासी केशर सिंह राणा, गोविंद सिंह राणा, मोहन सिंह राणा, गोविंद सिंह रावत व कर्ण सिंह ने प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। बताया पिछले एक सप्ताह से बड़े स्तर पर रेत और पत्थरों का खनन किया जा रहा है। यदि जल्द खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थानीय लोग विरोध स्वरूप जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। मामले में देवलसारी रेंज अधिकारी अनूप राणा ने कहा कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत कही भी अवैध खनन नहीं हो रहा है। जबकि धनोल्टी तहसीलदार डीएस भंडारी ने बताया कि अवैध खनन होने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। राजस्व उप निरीक्षक से अगलाड, पालीगाड़, क्यारीगाड़ की रिपोर्ट मांगी जाएगी। यदि कही अवैध खनन पाया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें