फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका खो-खो का पहला मैच पौड़ी के नाम रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के मैदान में विद्यालयी शिक्षा विभाग की दो दिवसीय 18वीं राज्यस्तरीय अंडर-17 वर्षीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल की टीमें विजेता रही।
विज्ञापन

बादशाहीथौल में आयोजित बालिका खो-खो प्रतियोगिता का भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी और चंबा की ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत के साथ बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, तभी सफलता मिल सकती है। प्रतियोगिता का पहला मैच में पौड़ी और ऊधमसिंह नगर के बीच हुआ, जिसमे पौड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊधमसिंह नगर को 0 -6 से हराया। दूसरे मैच में बागेश्वर ने देहरादून को 07 -05 से हराया। तीसरे मैच में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 01-02 से, चौथे मैच में बागेश्वर ने टिहरी को 01- 04 से, पांचवें मैच में पौड़ी ने ऊधमसिंह नगर को पहली पारी में 06 अंक से, छठवें मैच में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 07-03 से और सातवें मैच में देहरादून ने टिहरी को 07-02 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बबीता चौहान, प्रतियोगिता संयोजक जीएम बिजल्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्म सिंह रावत, बीईओ एसएस चौहान, जिला खेल समन्वयक श्याम सिंह सरियाल, यशपाल रावत, कमल नयन रतूड़ी, दिनेश रावत, लक्ष्मण रावत, मनवीर तड़ियाल, राजेंद्र सजवाण, राजा चौहान, दिवाकर अंथवाल, संजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें