नई टिहरी। पर्यटन दिवस पर कोटीकालोनी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर जलक्रीड़ा के क्षेत्र में युवाओं ने दमखम दिखाया। उन्होंने झील क्षेत्र के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ रहने की सलाह दी।
कोटी कालोनी में आयोजित स्वीमिंग प्रतियोगिता में कौशल प्रथम, साहिल द्वितीय व दीपक पंवार तृतीय रहे। जत्स्की में नीरज पहले, नरेंद्र दूसरे और सुनील तीसरे स्थान पर रहे, जबकि सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उच्चतर बालिका माध्यमिक विद्यालय मोलधार प्रथम, नरेंद्र महिला इंटर कालेज भागीरथीपुरम द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर कोटी तृतीय रहे। प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, जिला साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, सहायक पर्यटन अधिकारी विजय राणा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, संरक्षक कुलदीप पंवार, प्रधानाचार्य उमा बडथ्वाल, एलएस सैनी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर पर्यटन पर्व पर काणाताल से कौड़िया तक ट्रेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने शुभारंभ करते हुए पर्यटन के लिए ट्रेकिंग के महत्व की जानकारी दी। प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग डा. कोको रोसे ने बर्ड वाचिंग फ्लोरा ईको टूरिज्म और अन्य वन संपदा के महत्व को समझाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, धर्म सिंह रावत प्रदीप नेगी, जसवंत जयाडा ने अपने अनुभव साझा किए।