फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। जय हो छात्र संगठन ने आंतरिक परीक्षा (इंटरनल एग्जाम) का परिणाम घोषित नहीं करने पर विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने कहा कि परीक्षा परिणाम जल्द जारी नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को जय हो छात्र संगठन ने स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के मुख्य गेट पर विवि प्रशासन का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने कहा कि आंतरिक परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त तक घोषित किया जाना था, लेकिन जीव विज्ञान का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अलंकार सुमन, अटल चंद्र आर्य, शंकर रावत और अजय नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें