फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने का आरोप लगाया-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय में अतिक्रमण हटाने के पहले दिन ही प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है। लोगों ने कहा कि प्रशासन रसूखदार लोगों को बचा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे जब अतिक्रमण हटाते हुए प्रशासन की टीम बौराड़ी स्टेडियम के पास मुस्लिम मोहल्ले में सड़क किनारे बनाए गए एक मकान को तोड़ने लगी तो वहां प्रशासन की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी और मकान पर जेसीबी चला दी। इससे गुस्साए सरताज अली, तस्लीम बख्श, शकील अहमद और जाहिद खान ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर गरीब लोगों को ही निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऊंची पहुंच रखने वालों का अतिक्रमण नहीं तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बीच में एक मकान छोड़कर दोनों तरफ के मकान तोड़े गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि प्रशासन भेदभाव कर रहा है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि जो दुकानें और खोखे नगर पालिका ने आवंटित किए हैं, उन्हें तोड़ना न्यायसंगत नहीं है। इस बाबत एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान का कहना है जिन स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित किया गया है, उन्हें 30 सितंबर तक तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें