फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे नहीं मानी तो बेमियादी हड़ताल करेंगे परिसर कर्मी-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के कर्मचारियों का सांकेतिक धरना 14वें दिन भी जारी रहा। बैठक में तय किया गया कि 26 सितंबर को परिसर में विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ वार्ता का ठोस नतीजा नहीं निकला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर के कर्मचारी सीआरआर, पदोन्नति, एमएसीपी, बोनस, शिशु शिक्षण भत्ता, आवास मरम्मत सहित कई मांगों के लिए 12 सितंबर से एक घंटे का धरना देते आ रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि आंदोलन को देखते हुए बुधवार को विवि के कुलसचिव परिसर में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ता में विवि के अधिकारियों ने मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो 27 सितंबर से परिसर में बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेंद्र भंडारी ने कहा कि विवि पिछले कई वर्षों से मांगों के निराकरण को झूठा आश्वासन दे रहा है, जिससे कई कर्मचारी बिना केंद्रीय सुविधाओं और पदोन्नति के ही सेवानिवृत हो रहे है। धरने में डा. दिनेश नेगी, रमेश रतूड़ी, रामेश्वर रतूड़ी, ऊषा नेगी, राकेश कोठारी, राकेश रमोला, दिनेश मंमगाईं, सच्चिदानंद उनियाल, अजय नेगी, युगल कोटनाला, मोहन सिंह, आशा, मनीषा, भागेश लाल, कृपाराम जोशी, प्यारेलाल, सोहन सिंह नेगी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें