फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजी प्रशासन की जेसीबी-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। आंशिक विरोध के बीच जिला प्रशासन ने मंगलवार से नगर पालिका क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। पहले दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीमराव अंबेडकर चौक, हनुमान चौक, मीट मार्केट, बौराड़ी सांई चौक, 7 डी और मुस्लिम मोहल्ले में प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने अतिक्रमण हटाया। प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाए। अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने नई टिहरी और बौराड़ी मेें प्रथम चरण में 164 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। मंगलवार को एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान और सीओ किशन सिंह रावत के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से अभियान शुरू किया गया। हनुमान चौक पर पहुंचते ही एक दुकान को तोड़ने पर व्यापारियों और प्रशासन की बीच के तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेता भी अतिक्रमण तोड़ने को लेकर आपस में उलझ गए। कांग्रेस नेता राकेश राणा, पुरुषोत्तम थलवाल ने भाजपा सरकार पर छोटे व्यापारियों व आम लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया, जिस पर ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल और भाजपा महामंत्री विनोद रतूड़ी भड़क गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद टीम ने मुख्य बाजार से आईटीआई के बीच के अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

दूसरी टीम ने पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण और तहसीलदार भीम सिंह कठैत के नेतृत्व में बौराड़ी 7 डी, सत्येश्वर महादेव, मुस्लिम मोहल्ला में अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण की जद में शहर के कई बड़े होटल, बैंक, एटीएम, स्कूल, गैराज, दुग्ध डेयरी और अपार्टमेंट आ रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पहले दिन जहां मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया वहीं अगले कुछ दिनों में लिंक मार्ग, मोहल्लों के अतिक्रमण हटाने की शुरूआत हो सकती है।
विज्ञापन


इनका क्या है कहना
हाईकोर्ट के निर्देश पर पहले चरण में चिह्नित 164 लोगों के अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अतिक्रमण टूटने के बाद कई लोग अपने आस-पड़ोस की शिकायतें भी कर रहे हैं। उनका भी संज्ञान लिया जाएगा। पहले दिन करीब 50 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया।
-शिवचरण द्विवेदी, एडीएम टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें