नई टिहरी। बारिश के कारण जिले के आठ ग्रामीण संपर्क मोटर मार्गों पर मलबा आने से आवागमन बंद हो गया। वहीं, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ताछला के पास मलबा आने से चार घंटे बंद रहा है।
चार दिन से हो रही झमाझम बारिश से कोटी-जाख-डकवाण गांव, घुत्तू-देवलंग-भटगांव, भटवाड़ा-कस्तल, मुंगराली-झिंवाली, पिलखी गौजियाणा-बनचूरी, मांजफ-शुक्री, कफलोग पीटी रोड़ और मैंडखाल मोटर मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई। लोनिवि, पीएमजीएसवाई सड़कों को खुलवाने के लिए जेसीबी लगाई, लेकिन बारिश होने से समस्या हल नहीं हो पा रही है। वहीं ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे ताछला के पास अपराह्न एक बजे मलबा आने से बंद हो गया था, जो चार बजे खुल पाया।