चंबा (टिहरी)। राजकीय आदर्श विद्यालय जाजल में बेहतर शिक्षण कार्य और अन्य नवाचार गतिविधियां संचालित करने वाले चार शिक्षकों, राज्यस्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर स्थान हासिल करने वाले चार छात्र-छात्राओं को बीईओ ने सम्मानित किया।
नरेंद्रनगर ब्लाक के जाजल में आयोजित कार्यक्रम में बीईओ नरेंद्रगनर ओमप्रकाश वर्मा ने नवाचारी प्रयोग करने वाले शिक्षक शीशपाल भंडारी, भूपेंद्र सैनी, लक्ष्मण रावत और रजनी लखेड़ा को शॉल, स्मृति देकर सम्मानित किया। साथ ही राज्यस्तर पर संस्कृत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 11 छात्र-छात्राओं, राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाली कक्षा नौ की छात्रा कोमल, स्वच्छता पखवाड़े में विशेष योगदान देने वाले छात्र अमित को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जन जागृति संस्थान के अध्यक्ष अरण्यं रंजन, प्रधान अनूप भंडारी, दयाल भंडारी, दयाल सजवाण, पियूष अवस्थी, दिनेश रावत, नवीन सकलानी, हरिश चंद्र गंगवार, संदीप कुमार, राजेश त्रिपाठी, सुमन गुप्ता, बीनू माजी, अनूप भट्ट, अखिलेश कोठियाल, रामपाल, दीपा गुसाईं, आशा नेगी, सुशीला मंद्रवाल, मनोज पांडेय, रामाश्रय सिंह, जयराम कुशवाहा, बीबी पांडेय आदि मौजूद थे।