फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मिशन से जोड़ने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। संत निरंकारी मिशन की बैठक में मिशन से युवाओं को अधिकाधिक जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मिशन के प्रमुख सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद और जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के निर्देश पर युवा पीढ़ी को सत्संग से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में साप्ताहिक संगतों, प्रात:कालीन संगतों, बहनों की संगतों, युवाओं की इंगलिश मीडियम संगत को नियमित कर हर भक्त को सत्संग में आने और युवाओं को गुरु गद्दी की सेवा देने का भी निर्णय लिया गया। स्थानीय प्रमुख सबल सिंह चौहान ने कहा कि सत्संग के साथ ही बैठकें भी होनी चाहिए। इस मौके पर कल्याण सिंह नेगी, रमेश चंद्र रमोला, संपत लाल शाह, मनोहर कुड़ियाल, कुंदन सिंह रावत, देव सिंह नेगी, देवी सिंह पंवार, महीधर सेनवाल, सुरेश रमोला, ओम प्रकाश भुजवान, भरत सिंह, राजेंद्र डबराल, सतीश सेमवाल, विजयपाल, हीरा लाल, विजय पाल नेगी, नित्यानंद उनियाल, सुमित्रा मखलोगा, नीलम नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें