नई टिहरी/लंबगांव। राफेल डील में घोटाले की आशंका जताते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी और लंबगांव में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रधानमंत्री पर राफेल विमान सौदे में राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी का नाम फ्रांस सरकार को दिया था। नई टिहरी में युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल के नेतृत्व में उन्होंने कार्यकर्ताओं से हनुमान चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में विपिन सिंह, पवनेश कुमार, सीमा कृषाली, आशी रावत, रोहित नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष बृजमोहन कंडियाल, जसवीर कंडियाल, धनवीर रावत, राजवीर पंवार, महिपाल सिंह, प्रकाश कंडियाल, भागेश सिंह व किशोर सिंह आदि उपस्थित रहे।