फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर आदमी बने सफाई अभियान का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका की ओर से चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान में शिरकत करने पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए सफाई बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने जब से यह अभियान शुरू किया है, उससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है। अभियान को निरंतर चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन

कलश क्वाटर अशोक बजाज के घर पहुंचे कृषि मंत्री ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सही इलाज नहीं मिलने से वैशाली की मौत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए 27 सितंबर को संयुक्त चिकित्सालय में एक बैठक की जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, राजवीर पुंडीर, मंगल सिंह नेगी,विनोद गंगोटी, ईओ दुर्गा प्रसाद भट्ट, रविंद्र सकलानी आदि मौजूद थे। वहीं जीआईसी के छात्रों ने भी कालेज परिसर में सफाई अभियान चलाने के बाद नगर क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर अनिल लिंगवाल, संजय ममगाईं, रेखा पंवार, यूएस रावत और बीना खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें