फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी पुरुष बास्केटबॉल का चैंपियन बना डीएवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी। एचएनबी केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में चल रही दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच डीएवी देहरादून और गढ़वाल विवि परिसर श्रीनगर के मध्य खेला गाया, जिसमें डीएवी के खिलाड़ियों ने कड़ी टक्कर देकर श्रीनगर को 25-19 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
एसआरटी परिसर के खेल मैदान में आयोजित अंतर महविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला सेमी फाइनल श्रीनगर और डीवीएस देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें श्रीनगर ने डीवीएस को 76-34 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी ने एसजीआरआर देहरादून को 65-27 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के फाइनल में डीएवी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर श्रीनगर को 25-19 से पराजित कर चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर के खेल और शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डा. राकेश भूषण गोदियाल ने सभी प्रतिभागी टीमों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा प्रयास सदैव खिलाड़ियों को समुचित सुविधा प्रदान करने की रहती है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियों से गढ़वाल विवि की 12 सदस्य टीम तैयार की जाएगी, जो कि आगामी माह में होने वाले नॉर्थ जोन (उत्तरी क्षेत्र प्रतियोगिता) जामिया इस्लामिक विवि दिल्ली में प्रतिभाग करेगी और चयनित टीम का प्रशिक्षण कैंप बादशाहीथौल परिसर में आयोजित किया जाएगा। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर चयनित टीम को नॉर्थ जोन जाने के लिए शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर डा. एलआर डंगवाल, प्रो. प्रभा पंत, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. वीणा जोशी, डा. सुमन गुसाईं, मनोज नेगी, वीर विक्रम सिंह पंवार, महेश पालीवाल, आलोक चौधरी, अनूप कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, बृजेश खाती, प्रदीप सजवाण, अक्षत विज्लवाण, दिनेश ममगाईं, अजय नेगी, भगत सिंह चौहान, रविंद्र नेगी, प्रदीप भट्ट और जगदीश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें