फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा और प्रसूता की मौत की जांच को नरेंद्रनगर पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती छात्रा के उपचार में लापरवाही बरतने और अस्पताल से रेफर प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में तीन सदस्यीय जांच टीम भेजी है। हालांकि छात्रा की मौत पर आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए सीएमएस ने लापरवाही बरतने पर दो स्टाफ नर्सों के निलंबन की संस्तुति बुधवार को ही भेज दी थी। बावजूद बृहस्पतिवार को जांच को पहुंची टीम ने दो चिकित्सकों और तीन स्टाफ नर्सों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

मंगलवार 18 सितंबर को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती 18 वर्षीय वैशाली को समय पर सही इलाज नहीं मिलने पर उसकी हालत बिगड़ने के बाद रेफर किया गया था। जहां हिमालयन हॉस्टिपल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया था। इसी तरह अस्पताल परिसर में ही निवासरत 23 वर्षीय प्रसूता रेनू शर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश निर्मल अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां बच्चा होने के बाद उसकी भी मौत हो गई थी। एक ही दिन दो मौत होने से गुस्साए लोगों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सीएमएस का घेराव कर खूब हंगामा काटा था। लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए सीएमएस डा. मनोज बहुखंडी ने छात्रा की देखरेख कर रही दो नर्सों के निलंबन की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेज दी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आने पर सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने डिप्टी सीएमओ डा. मनोज वर्मा, बौराड़ी चिकित्सालय के सीएमएस डा. यतेंद्र सिंह और डा. ऋचा थपलियाल को जांच सौंपी। बृहस्पतिवार को नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंची जांच टीम ने डा. सीमा टेक चंदानी, डा. अनिल वर्मा, स्टाफ नर्स अमिता हिमानी, सीमा गुसाईं और हेमा भट्ट से एक-एक कर बंद कमरे में पूछताछ की है। सीएमएस डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि टीम जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें